‘दिल्ली में 6 सीट पर AAP, 1 पर लड़े कांग्रेस’, केजरीवाल का नया ऑफर Arvind Kejriwal AAP proposed Congress to contest on one Lok Sabha seats in Delhi helobaba.com
!['दिल्ली में 6 सीट पर AAP, 1 पर लड़े कांग्रेस', केजरीवाल का नया ऑफर Arvind Kejriwal AAP proposed Congress to contest on one Lok Sabha seats in Delhi helobaba.com 1 1707841997 Untitled design](/wp-content/uploads/2024/02/1707841997_Untitled_design.jpg.webp)
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने कहा कि गठबंधन के तहत दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर खुद आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने और एक सीट से कांग्रेस को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव दिया गया है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि उनके लिए केवल डेटा महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए, कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए एक सीट ऑफर की गई है.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रस्ताव है कि कांग्रेस पार्टी एक सीट पर दिल्ली में चुनाव लड़े और 6 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी.
पाठक ने बताया कि अभी दिल्ली के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर रहे हैं. दिल्ली में हम चाहते हैं कि बातचीत का जल्द निष्कर्ष निकले, अगर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)