HeadlinesHindi News

महाराष्ट्र-असम समेत कई राज्यों में पेट्रोल सस्ता, जानिए आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल helobaba.com

राष्ट्रीय तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव के बाद महाराष्ट्र,असम, आंध्रा प्रदेश, समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। बता दें कि गुरुवार को जब पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव किया गया तो महाराष्ट्र के लोगों को जोर का झटका लगा था। क्योंकि महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के दाम में अचानक से 1 रुपये से ज्यादा की बढोत्तरी कर दी गई थी।

इन राज्यों में बढ़ी कीमतें

वहीं, एक तरफ जहां इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। वहीं, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि देश भर में पेट्रोल-़डीजल के भाव स्थिर है। इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार जल्द ही ईंधन के दाम में कमी कर सकती है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
 
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
जयपुर 108.48 93.72
हैदराबाद 109.66 97.82
चंडीगढ़ 96.20 84.26
गुरुग्राम 97.18 90.05
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.57 89.76

 

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं।

घर बैठे भी चेक कर सकते हैं तेल का भाव

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button