राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो जारी Bharat Jodo Nyay Yatra logo Pics Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge route helobaba.com
![राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो जारी Bharat Jodo Nyay Yatra logo Pics Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge route helobaba.com 1 Untitled design 6](/wp-content/uploads/2024/01/Untitled_design__6_.jpg.webp)
दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार, 6 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) का लोगो लॉन्च किया. राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक यात्रा शुरू की जा रही है. यात्रा से जुड़ने के लिए ‘INDIA’ गठबंधन के नेताओं, कांग्रेस के मित्र दलों और सिविल सोसाइटी को भी आमंत्रित किया गया है.
इस यात्रा पर राहुल गांधी का कहना है “हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच, अन्याय और अहंकार के विरुद्ध न्याय की ललकार लेकर. सत्य के इस पथ पर मेरी शपथ है. यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक मिलने तक.”
लोगो लॉन्च के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस बार न्याय होकर रहेगा, हर कमजोर को उसका हक मिल के रहेगा. भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है.
यहां देखिये लोगो लॉन्च की तस्वीरें …