Singrauli News :गला रेत कर समधी का हत्या करने वाला ओझा गिरफ्तार, पहुंचा जेल, दोनो के बीच समधी का है रिश्ता helobaba.com
![Singrauli News :गला रेत कर समधी का हत्या करने वाला ओझा गिरफ्तार, पहुंचा जेल, दोनो के बीच समधी का है रिश्ता helobaba.com 1 IMG 20240206 WA0005](/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240206-WA0005.jpg.webp)
![Singrauli News :गला रेत कर समधी का हत्या करने वाला ओझा गिरफ्तार, पहुंचा जेल, दोनो के बीच समधी का है रिश्ता Singrauli News :गला रेत कर समधी का हत्या करने वाला ओझा गिरफ्तार, पहुंचा जेल, दोनो के बीच समधी का है रिश्ता](http://satnatimes.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240206-WA0005-780x445.jpg)
सिंगरौली, मध्यप्रदेश।। चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गांव में रविवार को अधेड़ की बलि देने ने के बाद में आरोपी मौके से फ रार हो गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी ओझा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुदा गांव में गुनिया-ओझा को झाडफ़ूं क करने बुलाया गया था। एसडीओपी आशीष जैन व टीआई शेषमणि पटेल ने मौका मुआयना करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है और घटना के चंद घण्टों बाद गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
![Singrauli News :गला रेत कर समधी का हत्या करने वाला ओझा गिरफ्तार, पहुंचा जेल, दोनो के बीच समधी का है रिश्ता Singrauli News :गला रेत कर समधी का हत्या करने वाला ओझा गिरफ्तार, पहुंचा जेल, दोनो के बीच समधी का है रिश्ता](http://satnatimes.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240206-WA0005-300x158.jpg)
पुलिस सूत्रों सेे मिली जानकारी के अनुसार ओझा हरिनारायण पनिका उम्र 36 साल निवासी गर्दी सोनभद-यूपी रविवार को सूदा में रिश्ते में समधी लगने वाले रामचंद्र पनिका उम्र 50 साल का झाड़-फूं क कर रहा था। झाड़ फूं क विधि घर से दूर की जा रही थी। इस समय ओझा ने तंत्र विद्या करते हुए रामचंद्र को झुकने के लिए कहा। जब वह पूजास्थल पर झुका तो ओझा ने बलुआ धारदार हथियार से पहले उसकी गर्दन पर धीरे से प्रहार किया।
इसके बाद मंत्र पढ़ते हुए दूसरी बार बलुआ से प्रहार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। जिससे रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना सहित गांव सहित पूरे जिले में दहशत का माहौल हो गया। वहीं पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। घटना के करीब 2 घंटे बाद पुलिस को खबर लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जो मंजर देखा सभी सन्न रह गए। घटना रविवार सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही थी। जबकि पुलिस को सूचना दोपहर 12 बजे के आसपास मिली।
सूनसान जगह पर चल रही थी तंत्र विद्या
बताया जा रहा है कि ओझा मृतक को लेकर सुनसान इलाके में तंत्र विद्या कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतक रामचंद्र पनिका का रिश्ते में समधी लगता है। रामचंद्र की तबीयत लम्बें समय से खराब चल रही थी। मृतक को शंका थी कि किसी ने अपनी तंत्र विद्या से उसे परेशान कर रहा है लिहाजा उसने इलाज करने की बजाय झाड़ फूं क करने लगा। जिसे ठीक करने के लिए रामचंद्र के बड़े भाई का लड़का ओझा को बुलाने गर्दी गया था और वही उसको लेकर सूदा आया था। बताया जा रहा है कि झाड़-फूं क के पहले ओझा ने चढ़ावे के रूप में शराब ली, जिसे उसने पिया था। पूजा-पाठ के नाम पर अधेड़ की बलि देने से क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।