दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच 4-3 का फॉर्मूला तय, लेकिन पिछले आंकड़ों में BJP भारी Formula of 4-3 decided between AAP-Congress in Delhi, but BJP is ahead in previous figures helobaba.com
AAP-कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
शनिवार, 24 फरवरी को दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी दी. AAP की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज, वहीं कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के मुताबिक,
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP अपना उम्मीदवार उतारेगी. वहीं चंडीगढ़ में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.
गुजरात की 26 लोकसभा सीटें में से कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी, वहीं 2 सीटों- भरूच और भावनगर में AAP ताल ठोकेगी. वहीं गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.
दिल्ली में AAP इन 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:
-
नई दिल्ली
-
पश्चिमी दिल्ली
-
दक्षिणी दिल्ली
-
पूर्वी दिल्ली
कांग्रेस पार्टी इन 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:
-
चांदनी चौक
-
उत्तर-पूर्व दिल्ली
-
उत्तर-पश्चिम दिल्ली
अगर 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कब्जा जमाया था. 5 सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी तो वहीं 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी दूसरी बड़ी पार्टी बनी थी.