HeadlinesHindi News

Bhulekh Bihar 2024 | बिहार भूमि पोर्टल, अपना बिहार भूलेख कैसे देखे helobaba.com

Name of Post:- Bhulekh Bihar 2024
Post Date:- 21/01/2024
Location:- Bihar
Application Mode:- Online
Category:- Services
Application Charges:- Nill, Not Charges
Authority:- Revenue Department In Bihar Patna
Short Information:- जमीन के ऊपर अवैध कब्जा और अतिक्रमण जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बिहार राजस्व विभाग ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए पोर्टल की शुरूआत की है। अब ज्यादातर जमीन के मालिक अपनी जमीन से जुड़ी हुई हर प्रकार की जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको बिहार भूलेख के बारे में स्टेप बाय स्टेप सारी जानकारी देने वाले हैं, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Table of Content show

Bhulekh Bihar 2024

क्या आप जमीन के मालिक हैं और अपने जमीन से संबंधित जानकारी और दस्तावेज ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है। सरकार ने नागरिकों की सभी सुविधाओं को आसान करते हुए बिहार भूलेख पोर्टल 15 जून 2023 को लांच किया है।

Bhulekh Bihar 2023Bhulekh Bihar 2023

इस पोर्टल के माध्यम से आप दाखिल खारिज करने की प्रक्रिया जमाबंदी की प्रक्रिया भू नक्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया सब कुछ ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आप भी अपनी जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी बिहार भूलेख से प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। हम आपको सभी स्टेट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने वाले हैं।

बिहार भूलेख क्या है?

बिहार भूलेख एक ऐसा पोर्टल है जहां पर जमीन का प्रबंधन उसे संरक्षित करने की ऑनलाइन डेटाबेस प्रणाली को अपनाया गया है। जहां पर हम जमीन से संबंधित सभी रिकॉर्ड एक ही जगह पर देख सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकरण कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार ने सभी लैंड रिकॉर्ड को डिजिटाइज करने के लिए इस वेबसाइट का शुरुआत की है।

इस वेबसाइट के माध्यम से आप बिहार के रहने वाले लोगों की जमीन का नक्शा, खतौनी, खसरा संख्या आधी आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप बिहार भूलेख वेबसाइट पर सीरियल नंबर अथवा अपने नाम का उपयोग करके बिहार लैंड रिकॉर्ड देख सकते हैं।

बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • भूलेख की जाँच
  • विलेख डाउनलोड
  • भू लगान का भुगतान
  • एन्कम्ब्रेन्स सर्टिफिकेट
  • फ्लैट एमवीआर की जांच
  • जमीन की एमवीआर की जांच
  • दाखिल खारिज के लिए आवेदन
  • खसरा और खतौनी नंबर की जांच
  • बदले गए दाखिल खारिज संख्या की जाँच
  • भू लगान की विफल ट्रांजेक्शन की स्थिति देखना

बिहार भूलेख के कार्य

  • जमीन का सीमांकन करना।
  • जमीन से संबंधित सर्वे करवाना।
  • बिहार भूलेख को अद्यतन बनाए रखना।
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन एवं नियंत्रण करना।
  • सरकार द्वारा भूमि का संरक्षण करना और पट्टा प्रदान करना।
  • बिहार के रहने वाले जमीन के मालिकों से भू राजस्व एकत्रित करना।
  • सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए बिहार में उपलब्ध भूमि का अधिग्रहण करना।

बिहार भूलेख का क्या लाभ है?

  • बिहार भूलेख पर बिहार की सभी जमीनों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहती है।
  • बिहार भूलेख पर आप की जमीन उपलब्ध होने पर बैंक आसानी से आपको लोन दे देते हैं।
  • आसानी से आप अपना खसरा और खतौनी की संख्या जान सकते हैं।
  • आप बिहार भूलेख को इमेज फॉर्मेट में भी सेव कर सकते हैं।
  • आप घर बैठे ही बिहार भूलेख पोर्टल पर अपने जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आज के समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Resize Image To 20kb के जरिए कर सकते हैं

Important Link

Note:-
अगर आप बिहार के नागरिक हैं तो नीचे हम आपको बिहार भूलेख पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके लिए आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Read Also-

बिहार भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन जमीन के रिकॉर्ड कैसे चेक करें

अगर आप बिहार के नागरिक हैं और जमीन के मालिक हैं तो अपनी जमीन से संबंधित जानकारी, आप बिहार भूमि पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपके ऊपर Important Link में दिए गए Register के लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा इसमें कई प्रकार की जानकारी आपसे पूछी जाएगी।
image 29image 29
  • आपको पूछी गई सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दर्ज करना है और अपने लिए एक लॉगिन आईडी दर्ज करना है।
  • इसके बाद इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आपको सबमिट कर देना है आपकी रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी आपकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।
image 28image 28
  • इसके बाद आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना है, और अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
Bhulekh BiharBhulekh Bihar
  • इसके बाद आपको इस पोर्टल के होम पेज पर आ जाना है।
  • यहां पर आपको होम पेज पर Searching By Serial No. की विकल्प पर क्लिक करना है।
image 120image 120
  • उसके बाद आपके सामने दो विकल्प खुलेंगे जिसमें 2006 से पहले के और बाद के रिकॉर्ड का विकल्प आपको नजर आएगा, आपको इनमें से सही विकल्प का चुनाव करना है।
  • अगर आपने 2006 से अब तक का विकल्प चुना है तो आपको क्रमांक, पंजीकरण, कार्यालय, वर्ष से वर्ष तक की जानकारी।
  • अगर आपने 1996 से 2006 का विकल्प का चुनाव किया है तो आपको क्रमांक, पंजीकरण, कार्यालय और जिस वर्ष से वर्ष तक की जानकारी आप जानना चाहते हैं वह चुनकर View बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपकी जमीन से संबंधित रिकॉर्ड नजर आने लगेंगे, जिसे आप प्रिंट निकाल सकते हैं थोड़ा डाउनलोड करके रख सकते हैं।

पोर्टल पर ऑनलाइन खसरा-खतौनी को कैसे चैक करें

अगर आप बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन खसरा खतौनी चेक करना चाहते हैं अथवा डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

image 121image 121
  • सबसे पहले आपको बिहार भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • जहां पर होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखें टैब नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
image 122image 122
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना जिला, हल्का, मौजा, अंचल आदि जानकारी दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर खसरा खतौनी नजर आने लगेंगे जिन्हें आप चेक कर सकते हैं अथवा डाउनलोड कर सकते हैं।

भूलेख बिहार पोर्टल पर भू नक्शा और जमाबंदी रजिस्टर कैसे देखें

जमाबंदी रजिस्टर बिहार पोर्टल पर शुरू की गई लेकिन नई सर्विस है। अगर आप जमाबंदी रजिस्टर देखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

image 123image 123
  • सबसे पहले आपको बिहार भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • जहां पर आपको होम पेज पर View Jamabandi Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
image 124image 124
  • उसके बाद एक नया पेज खुलता है जहां पर आपको अपना जिला, लाइट, चौक, पार्ट करंट जैसी जानकारी दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर जमाबंदी रजिस्टर की जानकारी नजर आने लगेगी, भारत की 22 भाषाओं में यह जमाबंदी रजिस्टर चेक कर सकते हैं।

बिहार भूलेख (Bihar Bhulekh) पर भूमि का MVR ऑनलाइन कैसे देखें?

बिहार भूलेख पोर्टल पर आप मिनिमम वैल्यू रजिस्टर अर्थात एमबीआर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

image 125image 125
  • सबसे पहले आपको बिहार भूमि जानकारी पोर्टल पर विजिट करना है।
  • यहां पर होम पेज पर आपको View MVR का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन, ऑफिस, सर्कल थाना कोड, लैंड टाइप आदि जानकारी दर्ज करके
image 126image 126
  • Advance Calculation Tab के अंदर पूछी गई। अन्य जानकारी जैसे भूमि का लेनदेन भूमि की लागत भूमि का क्षेत्रफल आदि दर्ज करें।
  • उसके बाद आपको View Calculation टैब पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपकी जमीन का न्यूनतम मूल्य नजर आने लगेगा।

बिहार भूलेख (Bihar Bhulekh) पर Flat MVR ऑनलाइन कैसे देखें?

बिहार भूमि जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर आप लेट MVR ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, ताकि घर अथवा जमीन खरीदते समय आपकी प्रॉपर्टी का न्यूनतम मूल्य चेक किया जा सके।

image 127image 127
  • इसके लिए आपको सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • जहां पर आपको सर्विस टैब के अंदर MVR for Flat के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर आप से नया पेज खुलेगा जिसमें कई प्रकार की जानकारी पूछी जाएगी, आपको तभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर Flat MVR की जानकारी स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।

Bhumijankari.bihar.gov.in पर एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट बिहार को कैसे देखें?

अनुभव प्रमाण पत्र जिसे हम Encumbrance Certificate के नाम से भी जानते हैं एक दस्तावेज है, जिसमें आपकी प्रॉपर्टी पर बकाया ऋण का विवरण दर्ज होता है। इस सर्टिफिकेट के अंदर आपके द्वारा लिए गए होम लोन का भी उल्लेख होता है। इस सर्टिफिकेट को आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे भूमि पोर्टल पर लॉगइन करना है।
  • यहां पर आपको होम पेज पर Encumbrance Certificate का विकल्प नजर आएगा इस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज आपके सामने खुलता है जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन ऑफिस, सर्कल नेम, मौजा अथवा थाना नंबर जैसी जानकारी दर्ज करके Show Transaction के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने स्क्रीन पर आपकी मांगी गई जानकारी नजर आने लगेगी।

Bihar Official Social Media

Frequently Asked Questions FAQ

Q1. मैं अपनी जमीन की जमाबंदी को बिहार भूले पोर्टल पर कैसे देख सकता हूं?

Ans इसके लिए हमने ऊपर आर्टिकल में संपूर्ण प्रक्रिया आपको समझा दी है उसे ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

Q2. भूलेख बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक कर सकते हैं?

Ans इसके लिए आपको सबसे पहले बिहार भूमि जानकारी पोर्टल पर विजिट करके ऑनलाइन रजिस्ट्री चेक करनी होगी।

Q3. मैं बिहार में अपने जमीन के खसरा नंबर की जांच कैसे कर सकता हूं?

Ans खसरा नंबर की जांच के लिए आपको बिहार भूमि पोर्टल पर जाकर View Jamabandi विकल्प पर क्लिक करना होगा, पूछी गई जानकारी दर्ज करके आप अपना खसरा नंबर पता कर सकते हैं।

Q4. भूलेख बिहार का संपर्क पता क्या है?

Ans भूलेख बिहार के लिए आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना जा सकते हैं।

Q5. बिहार के अंदर हम पुरानी जमीनों का रिकॉर्ड कैसे देख सकते हैं?

Ans इसके लिए आपको बिहार भूमि पोर्टल पर विजिट करके भूमि जानकारी सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे biharonlineportal.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,

नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button