HeadlinesHindi News

Ladli Behna Yojana :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में जारी किए 1576.61 करोड़ रूपए helobaba.com

Follow Us On

googlenews

Ladli behna yojana :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति पर जारी की जा रही राशि का उपयोग वे अपने परिवार को आगे बढ़ाने तथा सबको साथ लेकर चलते हुए परिवार के सभी सदस्यों के हित में करें। यह राशि राज्य सरकार की ओर से इसी उद्देश्य से उपलब्ध कराई जा रही है।

Ladli Behna Yojana :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में जारी किए 1576.61 करोड़ रूपए
Image credit by social Media

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित करने के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सभी जिले वुर्चअली जुड़े।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों का सदा से सम्मान रहा है, बहन-बेटियों की इज्जत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है, जहाँ देश को माता के रूप में माना गया हो।

इसे भी पढ़े – सतना शहर से रेल माल गोदाम बाहर करने महापौर से मिले सतना चेंबर के प्रतिनिधि

भारत देश का नाता अपनी माता से जोड़कर हमने अपनी विशेषता को दुनिया के सामने प्रकट किया है। हमारे सभी त्यौहारों और देवी-देवताओं में महिला का नाम आगे रहता है, यह उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी प्रयासों के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका वंदन और अभिनंदन है।

इसे भी पढ़े – Satna News :PM आवास योजना में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा,धन्नासेठों ने घर आवंटन करवा कर किराए पर दिए मकान

कन्या पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 से 15 जनवरी तक चलने वाले मकर संक्रांति उत्सव का शुभारंभ भी किया। यह उत्सव महिला सशक्तिकरण एवं युवा ऊर्जा पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ की पेंशन और आर्थिक सहायता का अंतरण भी सिंगल क्लिक से किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर तथा कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button