HeadlinesHindi News

MP में मृत पुलिसकर्मी का कर दिया गया प्रमोशन और तबादला,जाने क्या है पूरा मामला! helobaba.com

Follow Us On

googlenews

सिंगरौली,मध्यप्रदेश।। पुलिस अधिकारियों की एक घोर लापरवाही सामने आयी है। हुआ यूॅ कि एक मृतक प्रधान आरक्षक का पदोन्नति कर कार्यवाहक एएसआई बनाते हुये रीवा जिले के लिये स्थानान्तरण कर दिया गया है। हालांकि पुलिस की यह पहली दफा गलती नही है। पिछले वर्ष 2 जुलाई को सिंगरौली पुलिस के तबादला सूची में कई ऐसे पुलिस कर्मियों का दो-दो बार तबादला किया गया था जिनके नाम की पोस्टिंग जिले में भी नहीं थीे।

MP में मृत पुलिसकर्मी का कर दिया गया प्रमोशन और तबादला,जाने क्या है पूरा मामला!
Image credit by satna times

दरअसल पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 5 जनवरी को उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल मुख्यालय भोपाल के द्वारा प्रधान आरक्षक से कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति सूची जारी की गयी। इस पदोन्नति सूची में सिंगरौली जिले में पूर्व में पदस्थ प्रधान आरक्षक बैच  नम्बर 310 सुल्तान खान को कार्यवाहक एएसआई का प्रभार का उल्लेख करते हुये स्थानांतरण भी कर दिया गया है और जब  यह पदोन्नति सूची जारी हुई और भारी त्रुटि एवं पुलिस अधिकारियों की  लापरवाही सामने आने पर मामला सोसल मीडिया में तूल पकडऩे लगा। यहॉ बताते चले कि प्रधान आरक्षक सुल्तान का निधन करीब छ:महीने पूर्व लम्बी बीमारी के बाद हो गया था। लेकिन भोपाल में उनका नाम यथावत रहा और मृतक की सूची में शामिल नहीं हुआ। कहीं ना कहीं पुलिस अधिकारियों की लम्बी चूक एवं लापरवाही को  लेकर पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हो रही है।

दस वर्षो से बीमार चल रहे थे सुल्तान

पुलिस लाइन सिंगरौली पूर्व में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुल्तान खान गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिनका इलाज भी चल रहा था लेकिन दवा का कोई असर नहीं पड़ा और तकरीबन छ: महीने पहले दुखद निधन हो गया। अब प्रमोशन एवं तबादला सूची में नाम सामने पर पुलिस अधिकारी इसे सुधार करने में लगे हुये है और मामला सिंगरौली से  लेकर भोपाल मुख्यालय तक तूल पकड़ा हुआ है।

इनका कहना है
सुल्तान का निधन छ: महीने पूर्व हो चुका है। त्रुटिवश सूची में नाम आ गया है। जिसे ठीक कराया जा रहा है। कहां से गलती हुई, पता  लगाने का कार्य चल रहा है।
शिव कुमार वर्मा
एएसपी सिंगरौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button