PM Swamitva Yojana 2024 Online Registration helobaba.com
Name of service:- | Pradhan Mantri Swamitva Yojana 2024 |
Post Date:- | 10/02/2024 |
Apply Mode:- | Online & Offline |
Ghoshana:- | पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा |
Department:- | Ministry of Panchayati Raj |
Objective:- | भारत के नागरिकों को ऋण लेने में सुविधा (लोन लेने में सुविधा) |
Short Information:- | आज हम बात करेंगे प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना क्या है? के बारे में| देश में किसानों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस पोस्ट को पढ़ कर आपको प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी इसलिए इस पोस्ट पर अंत तक जुड़े रहे| |
प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना क्या है?
प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना:- नमस्कार दोस्तों, जैसा की आपको पता है कि आज के समय में हर चीज का डिजिटलीकरण किया जा रहा है , उसी प्रकार भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी किया जाना शुरू हो गया है |जिसके माध्यम से आप अपनी बहुत ज्यादा पुराना जमीं के दस्तावेज एवं जमीन की जानकारी ऑनलाइन सेव रहेगी, इस योजना की शुरुवात पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई , इस योजना का नाम है:- प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना
ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तिकरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना की शुरुवात की गई |2020-21 के दौरान ड्रोन का उपयोग कर हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के लगभग 1 लाख गाँवों में संपत्ति के रिकॉर्ड का सर्वेक्षण किया गया।
स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड के बारे में जानकारी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना के तहत प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड का वितरण शुरू किया गया है | 6 राज्यों के 763 गाँवों के लगभग 1 लाख संपत्ति के मालिकों को अपनी संपत्ति का कार्ड मिलेगा। संपत्ति कर का निर्धारण और वित्तीय संस्थाओं से संपत्ति ऋण का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि-” PM Swamitva Yojana के द्वारा देश के लगभग एक लाख प्रॉपटी धारको के मोबाइल के द्वारा एक एसएमएस के माध्यम से एक लिंक भेजा जायेगा। जिसके द्वारा किसी भी राज्य के प्रॉपटी के मालिक अपना प्रॉपटी कार्ड या कहें की अपना स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
इसके बाद प्रत्येक राज्य की सरकारें संपत्ति कार्ड का फिजिकल वितरण करेंगी । इस योजना का सबसे बड़ा लाभ गांव के लोगों को मिलेगा क्योकि, गांव के लोगों को PM Swamitva Yojana के माध्यम से अब बैंक से लोन मिलने में भी आसानी होगी।
यह भी पढ़े :-
जानिए बिहार में कब शुरू होगी प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना
PM Swamitva Yojana एक ऐसी योजना है जिसमे हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रो में निवास करने वाले लोगो को तथा असीसे लोग जिनकी जमीन ग्रामीण क्षेत्रो में है तथा जमीन की सही से मेपिंग नही है उनके लिए केंद्र सरकार द्वारा उनकी ज़मीनो और मकानों का मालिकाना हक़ देने के लिए स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड का निर्माण किया जा रहा है |
जैसे की आप जानते है कि ग्रामीण क्षेत्रो में PM Swamitva Yojana के द्वारा अभी तक लगभग 2.50 लाख लोगों को सम्पति कार्ड सरकार द्वारा प्रदान किये जा चुके है |
स्वामित्व योजना को और ज्यादा बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने पीएम स्वामित्व योजना को बिहार राज्य में लॉन्च करने का फैसला लिया है।
इस योजना को प्रधानमंत्री जी द्वारा 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मोके पर बिहार में लॉन्च किया जायेगा और बिहार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रो के प्रॉपटी धारको को भी सरकार द्वारा उनकी ज़मीन के मालिकाना हक के लिए सम्पति कार्ड प्रदान किये जायेगे।
- साथ ही देश के 30 राज्यों व संघ राज्यों की 313 चयनित ग्राम पंचायतों को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल हितेषी ग्राम पंचायत पुरस्कार के तहत प्रशस्तिपत्र, प्रतीकचिन्ह और राशि से प्रधानमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया जायेगा।]
- पंचायती राज के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने यह भी बताया है कि पीएम मोदी जी बिहार में स्वामित्व योजना को लॉन्च करने के साथ साथ आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब,उत्तर प्रदेश, और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के 5002 गांवों के 4.09 लाख ग्रामीण जमीन मालिकों को भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं इ- प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान करेंगे।
PM Swamitva Yojana 2024 के लाभ
- गांव के लोगों को PM Swamitva Yojana के माध्यम से अब बैंक से लोन/संपत्ति ऋण मिलने में भी आसानी होगी।
- PM Swamitva Yojana द्वारा संपत्ति कर लेने में आसानी के साथ साथ संपत्ति का कवरेज भी मिलता है |
- आपकी संपत्ति के कर का निर्धारण स्वत: पत्रक द्वारा हो जायेगा |
- PM Swamitva Yojana से आपके Tax collection की प्रक्रिया भी स्वचालित कर दी जाएगी ।
- इस योजना के अंतर्गत ड्रोन के द्वारा गांव, खेत भूमि का मैपिंग किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से बाजार में पार्सल भूमि की तरलता में वृद्धि होगी |
- प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना गाँव की वित्तीय साख उपलब्धता बढ़ाएं ।
- ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले किसानों को लोन लेने की सुविधा का भी प्रावधान रखा गया है।
- प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत संबंध संपत्ति नामांकन के प्रोसेस को सरल बनाना है।
- भूमि के सत्यापन प्रक्रिया मैं तेजी और भूमि भ्रष्टाचार को रोकने में सहायता मिलेगी।
PM Swamitva Yojana 2024 के उद्देश्य
बिहार स्वामित्व योजना में निम्नलिखित उद्देश्य प्राप्त करने का लक्ष्य है:–
- ग्रामीण भारत के नागरिकों को ऋण और अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी संपत्ति को एक वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में प्रयोग करने में सक्षम बनाते हुए उन्हें वित्तीय स्थिरता प्रदान करना।
- प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ग्रामीण नियोजन के लिए सटीक भूमि अभिलेखों का निर्माण करना।
- संपत्ति कर का निर्धारण, जो उन राज्यों में सीधे ग्राम पंचायतों को प्राप्त होगा जहां ये विकसित हैं या, राज्य कोषागार को प्राप्त होगा।
- सर्वेक्षण की अवसंरचना और जीआईएस नक्शों का निर्माण जिनका उपयोग किसी भी विभाग द्वारा अपने उपयोग के लिए किया जा सकता है।
- जीआईएस मानचित्रों का उपयोग करते हुए बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने में सहयोग देना।
- संपत्ति संबंधी विवादों और कानूनी मामलों को कम करना।
PM Swamitva Yojana 2024 का लक्ष्य
देश में लगभग 6.62 लाख गांव हैं जो अंततः प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में शामिल होंगे। पूरा कार्य चार साल की अवधि में किए जाने की संभावना है। वर्तमान में, वर्ष 2022 के लिए पायलट चरण का अनुमोदन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना पायलट चरण लगभग छह प्रमुख राज्यों (हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) में लगभग 1 लाख गांवों तक विस्तारित होगा और दो राज्यों (पंजाब और राजस्थान) के लिए सीओआरएस नेटवर्क स्थापित करने की योजना है। संबंधित राज्य सरकार भारतीय सर्वेक्षण विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते समय गांवों की सूची को अंतिम रूप देगी।
- PM Swamitva Yojana एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत के लिए एक एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का सीमांकन पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से ड्रोन की तकनीक के उपयोग से किया जाएगा, राज्य राजस्व विभाग, राज्य पंचायती राज विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया PM Swamitva Yojana को दो चरणों में बांटा गया है
- चरण 1 :- पायलट योजना (अप्रैल 2020-मार्च 2021): छह पायलट राज्य (हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) लगभग कवर। 1 लाख गाँव और CORS नेटवर्क की स्थापना दो राज्यों के लिए है (पंजाब और राजस्थान)
- चरण 2:- (अप्रैल 2021 – मार्च 2024) -कंप्लीट सर्वे ऑफ शेष गाँव (तीन वर्ष)
इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
- Land Certificate
- Resident Certificate
- आवेदक का एक्टिव पर्सनल (Bank Passbook)
- आवेदक का एक्टिव पर्सनल मोबाइल नंबर। (Mobile Number)
अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature Resize के थ्रू कर सकते हैं
Important Link
Note:- |
---|
बिहार में PM Swamitva Yojana 2024 की शुरुवात होने जा रही है जिसके लिए Registration की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी | |
PM Swamitva Yojana 2024 Online Apply Full Process Video
प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत इस प्रकार रहेगी सर्वे प्रक्रिया
PM Swamitva Yojana 2024 के अंतर्गत ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया जाता है।यह सर्वे कई चरण में पुरे किये जाते है। जीपीएस ड्रोन की मदद से एरिया या उस क्षेत्र का सर्वे किया जाता है। अब स्वामित्व योजना के माध्यम से जमीन जायदाद के झगड़े में कमी आएगी। पहले गांव के नागरिकों के पास लिखित दस्तावेज नहीं होते थे। पर अब सरकार द्वारा गांव के नागरिकों को लिखित दस्तावेज मुहैया कराए जाएंगे।
स्वामित्व योजना सर्वे के माध्यम से गांव में बने हर घर की और जमीन की जियो टैगिंग की जाती है तथा प्रत्येक घर का क्षेत्रफल दर्ज किया जाता है। स्वामित्व योजना सर्वे के माध्यम से क्षेत्रफल दर्ज करने के बाद प्रत्येक घर को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाती है। जो उस घर का पता भी होता है।
इस प्रकार स्वामित्व योजना सर्वे प्रक्रिया के माध्यम से आपके का पूरा पता डिजिटल रूप से सेव भी हो जाता है।
- पहले के समय में जमीन मालिक चूना लगाकर अपने क्षेत्र पर घेरा बना लेता है और अपनी पली को और ज्यादा बड़ा लेता था ।लेकिन अब जमीन तस्वीर ड्रोन से खींची जाती है। ड्रोन के द्वारा स्वामित्व योजना सर्वे प्रक्रिया गांव के चक्कर लगाकर पूरी की जाती है। इसके पश्चात कंप्यूटर की सहायता से जमीन का नक्शा तैयार किया जाता है।
- स्वामित्व योजना सर्वे की प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायत के सदस्य, राजस्व विभाग के अधिकारी, गांव के जमीन मालिक तथा पुलिस की टीम मौजूद रहती है। जिससे कि लोगों की आपसी सहमति से उन्हें अपने दावे की जमीन प्रदान की जा सके। इसके पश्चात दवे वाली जमीन पर निशानदेही की जाती है।
Online Apply Process
- Step. Registration Process
- प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |और Registration शुरू होने पर अपनी जानकारी देने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है |
आपके मोबाइल पर SMS आएगा जिसमे आपके Password रहेंगे|
- अब आपको उपर बताये गई प्रक्रिया के माध्यम से Login कर लेना है |
- Step. Fill Personal Details
- अब आपको व्यक्तिगत जानकारी देनी है जैसे आपका नाम ,आधार संख्या , मोबाइल नंबर आदि |
- Step. Fill Land Details
- अब यहा पर आपको Land Details नही देनी है |जैसे की आपकी जमींन का विवरण ,घर की सीमा की जानकारी आदि | और सबमिट पर क्लिक कर देना है |आपके मोबाइल पर SMS आएगा जिसमे आपके Password रहेंगे |
PM Swamitva Yojana 2024 Portal Login Process
- सबसे पहले आपको उपर दी गई लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- अब आपको उपर दिख रहे Log In पर क्लिक केना है तब आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा |
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालने के बाद Log In पर क्लिक करना है |
प्रॉपर्टी कार्ड डिस्ट्रिब्यूटेड रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के आपको सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- इसके बाद आपको थोडा निचे आने पर Property Card Distributed आप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको State Name, District Name ,Tehsil Name और Village Nameआदि डालना है और आपके सामने सूचि ओपन हो जाएगी |
PM Swamitva Yojana Final Maps Generated Process
- आभिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको निचे जाना है तथा
- Final Maps Generated आप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको State Name, District Name , Tehsil Name और Village Nameआदि डालना है |
- अब आपके सामने पेज ओपन हो जायेगा जिसके द्वारा आपको पता चल जायेगा की आपके गाव का Final Maps Generate हुआ है या नही |
PM Swamitva Yojana Helpline
यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। ईमेल आईडी egramswaraj@gov.in है।
Bihar Official Social Media
Frequently Asked Questions FAQ
Q1. स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड किसके लिए बनाया गया है?
Ans स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड जमीन के दस्तावेजो को शुर्क्षित और डिजिटल रखने के लिए बनाया गया है |
Q2. प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना बिहार में कब से शुरू होगी?
Ans प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना बिहार में 24/04/2021 से शुरू हो चुकी है जल्द ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी|
Q3. प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना से क्या लाभ होगा?
Ans प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है की इससे आपको अपनी जमीन की साडी जानकारी प्राप्त होगी जिसके कारण कोई विवाद की स्थिति नही रहेगी|
Q4. प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड क्या है?
Ans प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत एक कार्ड बनाया जायेगा जिसमे आवेदक की सार जानकारी सेव रहेगी और उसी कार्ड का नाम है संपत्ति कार्ड|
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे biharonlineportal.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|